बिज़नेस

सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा – भारत जल्द ही एआई का अपना आधारभूत मॉडल तैयार करेगा

इलेक्ट्रिॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि भारत आने वाले महीनों में एआई का अपना आधारभूत मॉडल तैयार करेगा। अश्विनी वैष्‍णव ने नई दिल्ली में आज मीडिया को बताया कि भारत का एआई का आधारभूत विश्‍व के श्रेष्‍ठ मॉडल की बराबरी वाला होगा। उन्‍होंने कहा कि भारत का अपना एआई मॉडल विकसित करने संबंधी प्रस्‍तावों की एक रूपरेखा तैयार की गई है।

उन्‍होंने एक एआई सुरक्षा संस्‍थान स्‍थापित किए जाने की भी घोषणा की। उन्‍होंने इंडिया एआई मिशन की प्रगति का उल्‍लेख किया जो पहले ही अपने प्रारंभिक ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट-जीपीयू लक्ष्‍यों से कहीं आगे निकल चुकी है। अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि 18 हजार छह सौ 93 जीपीयू के साथ एक सामान्य गणना सुविधा का भी शुभारंभ किया गया है। आने वाले दिनों में यह सुविधा स्‍टार्टप्‍स, अनुसंधानकर्ताओं और डेवलपर्स के लिए उपलब्‍ध होगी। उन्‍होंने कहा कि भारत के पास 15 हजार हाई-एंड जीपीयू उपलब्‍ध हैं।

डीपसीक की प्राइवेसी से सं‍बंधित चिंताओं को लेकर अश्विनी वैष्‍णव ने बताया कि इससे संबंधित जानकारी भारतीय सर्वर पर बहुत जल्‍द उपलब्‍ध होगी। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का मानना है कि आधुनिक तकनीक सभी के लिए उपलब्‍ध होनी चाहिए।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.86 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत बजट का पूरा उपयोग किया

रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…

10 घंटे ago

सरकार ने परिधान और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए RoSCTL योजना के विस्तार की अधिसूचना जारी की

वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…

12 घंटे ago

मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से ब्रिटेन का भविष्य प्रभावित होगा: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…

12 घंटे ago

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

12 घंटे ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

12 घंटे ago