वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति – जेपीसी की रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश की जाएगी। जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल, भाजपा सांसद संजय जायसवाल के साथ यह रिपोर्ट पेश करेंगे।
वे संयुक्त समिति के समक्ष दिए गए साक्ष्यों का रिकॉर्ड भी सदन के पटल पर रखेंगे। यह रिपोर्ट 30 जनवरी, 2025 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पहले ही सौंपी जा चुकी है।
जेपीसी ने वक्फ संशोधन विधेयक में संशोधन करके मसौदा रिपोर्ट 29 जनवरी को तैयार कर ली थी। समिति में शामिल विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट पर अपनी असहमति व्यक्त की है।
इससे पहले जेपीसी ने वक्फ विधेयक 1995 में 14 खंडों और धाराओं सहित 25 संशोधन को मंजूरी दी थी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा।
बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्ल्यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…
इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…
जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…