वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। हार्वर्ड लॉ स्कूल से स्नातक सिब्बल 1989-90 के दौरान भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल थे। उन्हें 1983 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल ने 1995 और 2002 के बीच तीन बार एससीबीए के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। एससीबीए के मानद सचिव रोहित पांडे ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता सिब्बल उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ताओं के इस निकाय के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता आदिश अग्रवाल एससीबीए के निवर्तमान अध्यक्ष हैं।
इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…
भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…
नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में NDDB और OMFED के…
नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…