लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने आज उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण किया। लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा सैन्य उपलब्धियों से परिपूर्ण अधिकारी हैं, वे एनडीए, खड़कवासला, भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून और रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन के पूर्व छात्र हैं। वे दिसंबर 1987 में मद्रास रेजिमेंट में कमीशन हुए थे। वे हायर कमांड कोर्स में योग्य हैं और उन्होंने नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली में भी कोर्स किया है।
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा के पास सैन्य अभियानों का अत्याधिक अनुभव है। उन्होंने नियंत्रण रेखा पर एक इन्फैंट्री बटालियन, ब्रिगेड और डिवीजन की और पश्चिमी सेक्टर में स्ट्राइक कोर की कमान संभाली है।
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा को स्टाफ और इंस्ट्रक्शनल नियुक्तियों में विविध अनुभव प्राप्त है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र मिशन में स्टाफ ऑफिसर होना भी शामिल है। उन्होंने सेना मुख्यालय में सैन्य संचालन निदेशालय और सैन्य सचिव शाखा में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उत्तरी कमान के जीओसी-इन-सी का पदभार संभालने से पहले वे सैन्य संचालन महानिदेशक और सेना स्टाफ के उप प्रमुख (रणनीति) भी रह चुके हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने कमान संभालने के बाद सभी रैंकों को शुभकामनाएं दीं और अपने पूर्ववर्तियों और उत्तरी कमान के सभी रैंकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत…
संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर जाने वाले भारतीय यात्री अब अपने पसंदीदा यूपीआई ऐप के…
भारत सरकार ने भारत के बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा करने और इसे वैश्विक स्तर पर…
तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल अवसंरचना को मजबूती प्रदान करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित गांधीग्राम ग्रामीण संस्थान (मानद विश्वविद्यालय) के…