लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है। आज छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। ओडिशा विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 35 विधानसभा सीटों के लिए भी शांतिपूर्वक मतदान जारी है। ओडिसा विधानसभा चुनाव में 35 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिसा तथा बिहार की पांच-पांच, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।
पांचवें चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 36.73% मतदान दर्ज किया गया। बिहार में 34.62%, जम्मू और कश्मीर में 34.79%, झारखंड में 41.89%, लद्दाख में 52.02%, महाराष्ट्र में 27.78%, ओडिशा में 35.31%, उत्तर प्रदेश में 39.55%, पश्चिम बंगाल में 48.41% दर्ज किया गया।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करे और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से महिलाओं और युवा मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में बढ-चढ कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी और नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निधि…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज लोक सभा में लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्तुत…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज तमिलनाडु के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के…
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने कूलिंग और…
भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट पोत त्रिकंद, दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में परिचालन तैनाती…