महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की है। ठाणे निर्वाचन क्षेत्र से नरेश मास्के पार्टी के उम्मीदवार होंगे। पूर्व महापौर नरेश मास्के का मुकाबले शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे पार्टी के मौजूदा सांसद राजन विचारे से है। एकनाथ शिंदे के बेटे और मौजूदा सांसद श्रीकांत शिंदे कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए गए हैं। शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे पार्टी ने वैशाली दारेकर-राणे को कल्याण से उम्मीदवार बनाया है। एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ने मौजूदा सांसद हेमंत गोडसे को फिर से नाशिक निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…