बिज़नेस

कोयला मंत्रालय ने प्रक्रिया पूर्ण होने के विभिन्न चरणों वाली 71 कैप्टिव/ वाणिज्यिक कोयला खदानों की प्रगति की समीक्षा की

कोयला मंत्रालय ने कल आयोजित एक बैठक में विभिन्न चरणों में नीलामी की गई खानों और प्रक्रिया पूर्ण होने के विभिन्न चरणों वाली खानों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता कोयला मंत्रालय में अपर सचिव और नामांकित प्राधिकारी रूपिंद्रर ब्रार ने की। यह विस्तृत समीक्षा केंद्र सरकार द्वारा घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने की प्रतिबद्धता पर केंद्रित थी। अपर सचिव ने संचालन के अग्रिम चरण वाले कोयला ब्लॉंक को शीघ्र संचालित करने के लिए आंवटियो से आवश्यक कदम उठाने हेतु प्रभावित किया।

यह 71 ब्लॉक नियामक स्वीकृति प्राप्त करने के विभिन्न चरणों मे हैं और नौ राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिसा और पश्चिम बंगाल में स्थित हैं।

यह रणनीतिक समीक्षा बैठक कोयला ब्लॉक संचालन में आ रही समस्याओं का निवारण करने में मंत्रालय की सक्रिय भूमिका को प्रदर्शित करती है, जिससे भारत की बढ़ती हुए ऊर्जा आवश्यकताओ को पूर्ण किया जा सके। इन खदानों पर ध्यान केंद्रित कर केंद्र सरकार घरेलू संसाधनों के अधिकतम उपयोग और कोयला आयात पर निर्भरता कम करने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है।

कोयला मंत्रालय घरेलू कोयला उत्पादन में वृद्धि कर राष्ट्र की दीर्घकालिक आर्थिक विकास के मार्ग को प्रशस्त करने में समर्थन कर भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की

तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…

37 मिनट ago

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के अंतर्गत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…

39 मिनट ago

CCRAS ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में सुलभ बनाने के लिए AICTE द्वारा विकसित अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…

43 मिनट ago

एनसीएल ने समय से पहले हासिल किया 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…

47 मिनट ago

एनएचएआई ने इनविट और टीओटी मॉडल के माध्यम से 28,300 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त किए

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

49 मिनट ago