दक्षिण कश्मीर में श्री अमरनाथ जी की वार्षिक तीर्थयात्रा धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ सुचारू रूप से चल रही है। 52 दिवसीय अमरनाथ जी यात्रा इस वर्ष 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के शुभ अवसर पर समाप्त होगी।
श्री अमरनाथ तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से 28,534 तीर्थयात्रियों ने प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिव लिंग के दर्शन किए हैं। यात्रा के सुचारू संचालन के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पिछले कई वर्षों से पवित्र गुफा का दर्शन करने वाले कुछ यात्रियों ने कहा कि इस बार व्यवस्थाएं काफी बेहतर हैं उन्होंने कश्मीर के स्थानीय लोगों द्वारा दिखाए गए आतिथ्य भाव पर भी प्रसन्नता व्यक्त की। इस बीच, छह हजार 461 यात्रियों का एक नया जत्था आज तड़के जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ।
इस बीच जम्मू-कश्मीर में कल पंद्रह हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। यात्रा के दूसरे दिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 28 हजार तक पहुंच चुकी है। छह हजार चार सौ 61 श्रद्धालुओं का चौथा जत्था आज जम्मू स्थित, भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हो चुका है।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 भारत मंडपम, नई दिल्ली में सम्पन्न हो गया। इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स…
अमरीका के सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ संबंधी फैसले के बाद, अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प…
समुद्री सम्मेलन का पांचवां संस्करण आज से गोवा में शुरू होगा, जिसमें हिंद महासागर के…
आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप में सुपर 8 चरण आज से शुरू हो रहा है।…
व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया है कि अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा नए वैश्विक…
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान गोवा, मेघालय, सिक्किम और उत्तराखंड राज्यों में…