भारत

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत ईरान से 500 से अधिक भारतीयों को स्‍वदेश लाया गया

संकटग्रस्त ईरान से भारतीयों को स्‍वदेश लाने के अभियान- ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत आज तड़के, तुर्कमेनिस्‍तान के अश्गाबात से विशेष विमान नई दिल्‍ली पहुंचा। इसके साथ ही अब तक पांच सौ सत्रह भारतीय स्‍वदेश लौट चुके हैं। इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण बिगड़ती स्थिति को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। कल रात भी 290 भारतीयों को लेकर एक विमान दिल्‍ली पहुंचा था।

ईरान में भारतीय दूतावास बड़ी संख्‍या में भारतीयों को सुरक्षित स्‍थानों तक पहुंचाने में मदद कर रहा है। ईरान में रह रहे भारतीयों को आपात हेल्‍पलाइन के माध्‍यम से तेहरान में भारतीय दूतावास और नई दिल्‍ली में विदेश मंत्रालय के 24 घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष के सम्‍पर्क में रहने को कहा गया है।

तेहरान में भारतीय दूतावास के आपात हेल्‍पलाइन नम्‍बर हैं- 98 91 28 10 91 15, बंदर अब्‍बास के लिए नम्‍बर है- 98 91 77 69 90 36 और जहेदान के लिए नम्‍बर है- 98 93 96 35 66 49.

नई दिल्‍ली में विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के हेल्‍पलाइन नम्‍बर हैं- 11 230 121 13 और व्‍हाट्सऐप नम्‍बर है- 996 829 19 88.

Editor

Recent Posts

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

3 घंटे ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

3 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन…

5 घंटे ago

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.88 अरब डॉलर बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के पार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान चार अरब 88…

5 घंटे ago

इस्पात, लौह अयस्क और उर्वरक यातायात में मजबूत वृद्धि से भारतीय रेल को फरवरी में 14,571 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ

भारतीय रेल कोयला, इस्पात, उर्वरक, सीमेंट, अनाज और कंटेनर जैसी आवश्यक वस्तुओं के कुशल परिवहन…

5 घंटे ago