भारत

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन धारा 8 के अंतर्गत आने वाली एक कंपनी है, देश भर में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्‍न पहलें करने के लिए अधिदिष्‍ट है। निगम मुख्य रूप से राज्य चैनलाईजिंग एजेंसियों (एससीए), बैंकों और एनबीएफसी जैसे चैनल भागीदारों के माध्यम से रियायती ऋण की सुविधा प्रदान करता है।

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान इसके प्रदर्शन की प्रमुख उपलब्धियां निम्नलिखित हैं:

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान एनबीसीएफडीसी ने 613.75 करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक वितरण किया, जिससे 61,621 लाभार्थियों को लाभ मिला। यह वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। निगम ने शत प्रतिशत भौगोलिक कवरेज सुनिश्चित किया और उपलब्ध निधियों का लगभग 99 प्रतिशत उपयोग किया।

वंचित वर्गों के बीच रियायती वित्त की पहुंच बढ़ाने के लिए मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 में ‘वीआईएसवीएएस ब्याज अनुदान योजना’ प्रारंभ की थी। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान एनबीसीएफडीसी ने इस योजना के अंतर्गत आवंटित 35.20 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का पूर्ण उपयोग किया तथा 2,720 करोड़ की कुल ऋण राशि के माध्‍यम से 1,92,650 लाभार्थियों को रियायती ऋण सुविधा उपलब्‍ध कराई।

निगम ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान मंत्रालय द्वारा ‘राष्‍ट्रीय ओबीसी फेलोशिप’ के अंतर्गत जारी निधियों का भी पूर्ण उपयोग किया। 123.33 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई, जिससे 2,505 ओबीसी छात्रों को लाभ मिला। एनबीसीएफडीसी ने गैर-अधिसूचित, खानाबदोश और अर्ध-खानाबदोश जनजातियों के आर्थिक सशक्तिकरण योजना (एसईईडी) के आजीविका घटक को लागू करने में अग्रणी भूमिका में रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 19.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई, जिससे 2,373 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) और 28,476 लाभार्थियों को समर्थन मिला।

निगम ने ‘पीएम-दक्ष’ योजना के अंतर्गत 45.34 करोड़ों रुपये की अनुदान राशि का लगभग पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया, जिससे योजना से संबंधित देनदारियों का निष्‍टारा संभव हुआ। इसके अतिरिक्‍त, एनबीसीएफडीसी ने मंत्रालय की जनसंपर्क पहलों के अंतर्गत वित्त वर्ष 2025-26 में भुवनेश्वर और अहमदाबाद में दो ‘शिल्प मेले’ आयोजित किए।

इसके अलावा, निगम ने 7-8 अप्रैल 2025 को देहरादून में आयोजित ‘चिंतन शिविर’ के लिए रसद संबंधी सहायोग भी प्रदान किया।

एनबीसीएफडीसी अपनी विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्‍वयन और भागीदार संस्थानों के साथ निरंतर सहयोग के माध्यम से ओबीसी समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor

Recent Posts

बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप आज से नई दिल्ली में

BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू होगी।…

3 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर में बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज से शुरू

जम्मू-कश्मीर में बुढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज से शुरू हो रहा है। पूंछ जिले…

3 घंटे ago

ओडिसा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का…

3 घंटे ago

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले इलाकों में जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना आज से शुरू

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर औक लद्दाख के दुर्गम इलाकों में जनगणना – 2027 के लिए…

3 घंटे ago

एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा के तीन विषयों की पुनर्परीक्षा की घोषणा की

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट परीक्षा के तीन विषयों – अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र…

4 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

20 घंटे ago