राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने तमिलनाडु के कल्लाकुरुची में नकली शराब पीने से हुई कई मौतों की मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू ने एनसीडब्ल्यू सदस्य खुशबू सुंदर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया, जिसने 26 जून 2024 को तमिलनाडु के कल्लाकुरुची का दौरा किया।
समिति ने विधवाओं और बच्चों से मिलने के लिए बारह पीड़ितों के घरों का दौरा किया, जिन्होंने एक या दोनों माता-पिता को खो दिया था। वे पीड़ितों से मिलने के लिए अस्पताल भी गए। टीम ने मुआवजे की स्थिति और प्रभावित परिवारों को दी जा रही परामर्श सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
जिला अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान समिति ने सिफारिश की कि जिन बच्चों ने दोनों माता-पिता को खो दिया है, उन्हें उचित आवास और मुफ्त शिक्षा मिलनी चाहिए। समिति को बताया गया कि जिन बच्चों ने दोनों माता-पिता को खो दिया है, उन्हें 5 लाख रुपये और जिन बच्चों ने एक माता-पिता को खो दिया है, उन्हें 3 लाख रुपये दिए जाएंगे। 44 परिवारों को मुआवजा मिल चुका है।
मामले में आवश्यक पुलिस कार्रवाई भी की गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए है।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…