भारत

बिहार के एनडीए सांसदों ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा के लिए नई दिल्ली में बैठक की

बिहार के राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं ने कल नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी सांसद संजय जायसवाल के आवास पर बैठक की। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ-साथ जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा सेक्युलर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता ने बिहार के एन.डी.ए. सांसदों के साथ बैठक में भाग लिया। इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इस बैठक का उद्देश्य राज्य में गठबंधन सहयोगियों के बीच समन्वय और बेहतर बनाना है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बैठक के दौरान बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

8 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

8 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

8 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

10 घंटे ago