अमेरिका में नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने H-1B वीजा कार्यक्रम का समर्थन किया है। इस वीजा के माध्यम से अधिक कुशल विदेशी कामगार अमेरिका में आ सकते हैं। एक समाचार पत्रिका को दिये साक्षात्कार में डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे विशेषज्ञता वाली नौकरियों के लिए अमरीका आने वाले हजारों विदेशी कामगारों को H-1B वीजा देने का समर्थन करते हैं।
अपने पहले कार्यकाल में डोनाल्ड ट्रम्प ने विदेशी कामगारों को वीजा देने को सीमित करते हुए इस कार्यक्रम की आलोचना की थी। लेकिन इस वर्ष के चुनाव प्रचार अभियान में डोनाल्ड ट्रम्प ने विदेश में जन्मे ऐसे कामगारों को कानूनी दर्जा देने का संकेत दिया था जिन्होंने अमरीका के किसी विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा पास की है।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…