भारत

NHAI ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवारा पशुओं के लिए तत्क्षण सुरक्षा चेतावनी प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया

‘सड़क सुरक्षा माह 2026’ मनाने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक पशुओं के आने से होने वाले हादसों को कम करने के लिए सड़क सुरक्षा पहल के तहत, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग इस्तेमाल करने वालों को आवारा पशुओं वाले इलाकों के पास आने पर तत्क्षण सुरक्षा चेतावनी के लिए एक पायलट पहल शुरू की है। इस पहल का मकसद राष्ट्रीय राजमार्ग पर, खासकर कोहरे और कम विजिबिलिटी की स्थिति में, जानवरों के अचानक आने से होने वाले हादसों को कम करना है।

यह पायलट प्रोजेक्ट जयपुर-आगरा और जयपुर-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग कॉरिडोर पर लागू किया जा रहा है, जिन्हें आवारा जानवरों के आने वाले इलाकों के तौर पर पहचाना गया है। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वालों के लिए लोकेशन-बेस्ड अलर्ट जारी किए जाएंगे, जो चिन्हित तौर पर अधिक जोखिम वाले हिस्सों से लगभग 10 किमी पहले चेतावनी देंगे। इससे यात्रियों को सावधानी बरतने के लिए कुछ समय मिल जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वालों के साथ प्रभावी संचार सुनिश्चित करने के लिए, पायलट प्रोजेक्ट के दौरान सुरक्षा चेतावनी एक फ्लैश एसएमएस के जरिए दी जाएगी। इसके बाद एक वॉयस अलर्ट भी आएगा। फ्लैश एसएमएस अलर्ट हिन्दी में जारी किया जाएगा, जिसमें लिखा होगा: “आगे आवारा पशु ग्रस्त क्षेत्र है। कृपया धीरे और सावधानी से चलें।” इसके बाद एक वॉयस अलर्ट आएगा जिसमें वही सेफ्टी मैसेज दिया जाएगा। अलर्ट से परेशानी न हो, इसके लिए 30 मिनट के अंदर एक ही यूजर को बार-बार अलर्ट नहीं भेजा जाएगा।

यह पहल समय पर और लक्षित चेतावनी देने के लिए दूरसंचार प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगी, जिससे ड्राइवरों की जागरूकता बढ़ेगी और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा बेहतर होगी। अलर्ट ऐतिहासिक दुर्घटना डेटा के साथ-साथ फील्ड-लेवल इनपुट के जरिए चिन्हित किये गए मवेशियों वाले क्षेत्र के आधार पर जेनरेट किए जाएंगे और अपग्रेड किए गए टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करके डिलीवर किए जाएंगे। इस पहल के तहत, रिलायंस जियो ने इन रियल-टाइम अलर्ट को देश भर में डिलीवर करने के लिए अपने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड किया है।

पायलट के नतीजों और प्रभाव के आधार पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण देश भर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने और यूजर के अनुभव को बढ़ाने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत, इस पहल को दूसरे आवारा मवेशियों वाले क्षेत्र में विस्तारित करने की संभावना का मूल्यांकन करेगा।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

6 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

7 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

7 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

8 घंटे ago