राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने राजस्थान के बाड़मेर स्थित एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के दो छात्रों के बारे में मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि 16 मार्च, 2026 को कक्षा में छत का पंखा गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। खबरों के अनुसार, घायल छात्रों के परिवार और स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि यह घटना विद्यालय प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण हुई।
आयोग ने पाया है कि मीडिया रिपोर्ट में उल्लिखित तथ्य, यदि सत्य हैं, तो पीड़ितों के मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन का मुद्दा उठाते हैं। अतः आयोग ने जिला मजिस्ट्रेट और बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में घायल छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण देने को कहा है।
16 मार्च, 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब छत के पंखे को जोड़ने वाला हुक अचानक टूट गया।
राष्ट्रपति ने पूर्व CJI रंजन गोगोई के अपनी सीट से सेवानिवृत्त होने के बाद खाली…
इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दे दी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता…
इस्राएल ने पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। इस्राएल…
आईपीएल क्रिकेट में कल लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से…
सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल -सामान्य प्रशासन अधिनियम, 2026 अधिसूचित कर दिया है। राष्ट्रपति…