राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 20 अगस्त, 2025 को उत्तराखंड के रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र में एक मस्जिद में इमाम द्वारा 7 वर्षीय लड़के के यौन कुकर्म संबंधी मीडिया की एक रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है। पीड़ित लड़का मस्जिद में पढ़ने गया था।
आयोग ने कहा कि रिपोर्ट सत्य है तो यह पीड़ित के मानवाधिकार के उल्लंघन का गंभीर मामला है। आयोग ने इस सिलसिले में रुड़की के ज़िलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
22 अगस्त, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने लड़के को ज़बरदस्ती अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ घिनौना कृत्य किया। उसने पीड़ित को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बच्चे ने घर पहुंचकर अपने परिवार को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…