हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज मौसम साफ बना रहा, जिससे भूस्खलन और तेज बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों को ठीक करने के कार्य में तेजी आई। मौसम विभाग ने राज्य में मानसून की बारिश 2 सितंबर तक जारी रहने की संभावना व्यक्त की है।
राज्य में भारी वर्षा और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में आज मौसम साफ रहने से राहत व बचाव कार्य में तेजी लाई गई है। चंबा जिला में फंसे मणिमहेश यात्राओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जिला के अत्यधिक बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में संचार व सड़क मार्ग बाधित होने के कारण राहत कार्यों में कठिनाई आ रही है। चंबा जिला मुख्यालय में भी विद्युत व संचार सुविधा ठप होने से प्रशासन से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
वहीं, कुल्लू जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़के बाधित होने से किसान और बागवान अपनी फसलों को समय पर मंडियों तक ना पहुंच पाने से परेशान हैं। उधर, कांगड़ा जिला में आज पोंग बांध से आज एक लाख दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा, ऐसे में प्रशासन द्वारा लोगों से नदी किनारे ना जाने की अपील की गई है।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…