भारत

NHRC ने घटना के 18 दिन बाद भी भोपाल, मध्य प्रदेश से लापता लड़की को खोजने में पुलिस की कथित निष्क्रियता पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने उन मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि मध्य प्रदेश के भोपाल में कोह-ए-फ़िज़ा इलाके में एक अंडर-ब्रिज से छह साल की बच्ची के लापता होने के अठारह दिन बाद भी पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। कथित तौर पर, इस लापता बच्ची की बेघर मां के आठ बच्चे हैं और उसे अपनी बेटी के लापता होने में उसके अपने एक रिश्तेदार के शामिल होने का संदेह है, लेकिन पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है और इस मामले में आज तक कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है।

कथित तौर पर, लापता होने का यह सिर्फ़ एक मामला नहीं है, मध्य प्रदेश पुलिस के आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन सालों में राज्य में 3,400 से ज़्यादा महिलाएं और लड़कियां लापता हुई हैं। कथित तौर पर, सीसीटीवी नेटवर्क ख़राब है, त्वरित प्रतिक्रिया दल कार्रवाई में नदारद हैं, और इकाइयों के बीच कोई समन्वय नहीं है।

आयोग ने पाया कि यदि समाचार रिपोर्ट की खबरों में सत्यता है तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। इसलिए, आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 25 अप्रैल, 2025 को प्रसारित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य पुलिस द्वारा पिछले वर्ष लापता लड़कियों को बचाने और उनके पुनर्वास के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन मुस्कान’ नामक अभियान का कोई नतीजा नहीं निकला है।

Editor

Recent Posts

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन भेजने में भारत के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन…

1 मिनट ago

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद राज्‍यविधान परिषद की सदस्‍यता से इस्तीफा दिया

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…

5 मिनट ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा – वैश्विक अनिश्चितता के कारण विश्‍व की मुद्राओं में अस्थिरता परन्‍तु भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्‍लेख करते हुए…

7 मिनट ago

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…

10 मिनट ago

दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी, पहला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा

भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…

17 मिनट ago

सरकार ने तरल थोक क्षमता और समुद्री दक्षता बढ़ाने के लिए नए मंगलौर बंदरगाह पर बर्थ संख्‍या 9 के पुनर्विकास को स्‍वीकृति दी

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे को…

19 मिनट ago