एनआईए ने जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में हथियार और गोला-बारूद से जुड़े आतंकी साजिश मामले में एक पाकिस्तानी हैंडलर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।
जम्मू में एक विशेष एनआईए अदालत के समक्ष कल आरोप पत्र दाखिल किया गया, जिसमें अब्दुल अजीज, मुनव्वर हुसैन और नजीर हुसैन उर्फ अली खान को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के अलावा बीएनएस, 2023 की धारा 61 (2) के तहत आरोपित किया गया है।
प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स आतंकवादी संगठन का कार्यकर्ता नजीर हुसैन वर्तमान में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सक्रिय है। एनआईए जांच के अनुसार, नजीर कश्मीर के कमजोर लोगों को हिंसक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में शामिल था। आरोपित आतंकवादियों का उद्देश्य क्षेत्र के सांप्रदायिक सद्भाव और शांति को बाधित करना था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…