छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए हैं। इन दोनों पर कुल 13 लाख रुपए का इनाम था। कल शाम कोंडागांव और नारायणपुर जिलों की सीमा पर किलम-बरगुम गांवों के जंगल में मुठभेड़ उस समय हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। बस्तर रेंज के पुलसि महानिरीक्षक सुन्दर राज पी ने बताया कि घटनास्थल से दोनो माओवादियों के शव बरामद किये गए हैं।
अभियान के दौरान 15 अप्रैल को शाम से लेकर हर एक बार माओवादी और सुरक्षाबल के बीच में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के उपरांत दो माओवादियों की डेडबाडी रिकवर की गई थी। दोनों माओवादियों की शिनाफ्ती की, डिविजनल कमेटी मेंबर हलदर, एमेरी कमेटी मेंबर रामे के रूप में हुआ। हलदर के ऊपर आठ लाख ईनाम,एवं रामे के ऊपर पांच लाख का ईनाम पूर्व से घोषित है। मुठभेड़ स्थल से एक ए के -47 एवं अन्य आर्म समिशन भी बरामद की गई।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…