बिज़नेस

निसान मोटर ने नई दिल्ली में बढ़ाया नेटवर्क, एक शोरूम और 2 डिस्पले सेन्टर समेत खोले चार नए टचप्वाइंट्स

नई दिल्ली: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) ने दिल्ली में चार नए कस्टमर टचपॉइंट्स लॉन्च कर दिए हैं। नई लॉन्चिंग के साथ देशभर में निसान टचपॉइंट्स की संख्या 270 पर पहुंच गई है। दिल्ली में खोले गए चार टचपॉइंट्स में एक शोरूम, दो डिस्प्ले सेंटर और बॉडी शॉप के साथ एक सर्विस सेंटर शामिल है। नए लॉन्च किए गए टचपॉइंट्स से नई दिल्ली में ग्राहकों को निसान की और बेहतर सेल्स एवं सर्विस का अनुभव होगा। यह ग्राहकों को ध्यान में रखकर निसान के आगे बढ़ने के सफर का नया पड़ाव है।

मोती नगर, नई दिल्ली में यह नया जुबिलेंट निसान शोरूम 5500 वर्ग फीट में बना है। वहीं प्रशांत विहार और द्वारका में क्रमश: 2800 वर्ग फीट और 2000 वर्ग फीट में डिस्प्ले सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा रामा रोड पर सर्विस सेंटर और बॉडी शॉप एक-दूसरे के पास ही क्रमश: 7250 वर्ग फीट और 7950 वर्ग फीट में बनाए गए हैं।

नए जुबिलेंट निसान शोरूम का उद्घाटन आज निसान इंडिया ऑपरेशंस के प्रेसिडेंट फ्रैंक टोरेस और निसान मोटर इंडिया के एमडी सौरभ वत्स ने किया। अनुभवी पेशेवरों की समर्पित टीम के साथ डीलरशिप का उद्देश्य अनूठी सर्विस प्रदान करना और यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहकों को हर पड़ाव पर सर्वश्रेष्ठ संभव मदद मिले।

नए टचपॉइंट्स से निसान की पहुंच बढ़ेगी और सभी ऑटोमोटिव जरूरतों के लिए वन-स्टॉप शॉप प्रदान करते हुए ग्राहकों को अद्वितीय मूल्य प्रदान करने की कंपनी की प्रतिबद्धता को भी मजबूती मिलेगी। इससे ब्रांड की व्यापकता बढ़ेगी और ग्राहकों के लिए पहुंच सुलभ होगी।

निसान इंडिया ऑपरेशंस के प्रेसिडेंट फ्रैंक टोरेस ने कहा, ‘नए कस्टमर टचपॉइंट्स जोड़ने की यह पहल ग्राहकों को हर कदम पर सर्वश्रेष्ठ सर्विस प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है। ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करने पर फोकस करना हमारे हर फैसले के केंद्र में रहता है। हम आगे भी अपने ग्राहकों को अनूठी मदद एवं संतुष्टि प्रदान करते रहेंगे और भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करेंगे।’

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘नए कस्टमर टचपॉइंट्स के साथ अपना फुटप्रिंट बढ़ाते हुए हम ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूती दे रहे हैं। यह उपलब्धि अपने ग्राहकों एवं महत्वपूर्ण सहयोगियों को अनूठा सपोर्ट प्रदान करने के हमारे प्रयासों का प्रमाण है। हम अपने नए केंद्रों पर ग्राहकों का स्वागत करते हैं और उनके साथ लंबे एवं अर्थपूर्ण संबंध की उम्मीद करते हैं।’

निसान मोटर इंडिया ‘फिजिटल’ डिस्ट्रीब्यूशन अप्रोच के आधार पर परिचालन कर रही है, जिससे ग्राहकों को उनकी सभी जरूरतों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन मिलता है। इससे सुगम और सुविधाजनक अनुभव सुनिश्चित होता है, जिसमें ऑफलाइन एवं ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन को इंटीग्रेट किया गया है, जिसका लाभ ग्राहक अपनी पसंद के शोरूम पर ले सकते हैं।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

48 मिनट ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

52 मिनट ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

54 मिनट ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

1 घंटा ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

1 घंटा ago