बिज़नेस

NLC इंडिया स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार के लिए IPO से धन जुटाएगी: चेयरमैन

एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) अगले वित्त वर्ष (2025-26) की पहली तिमाही तक अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी इकाई एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने की योजना बना रही है।

कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रसन्न कुमार मोटुपल्ली ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की यह कंपनी 2030 तक अपनी अक्षय ऊर्जा क्षमता को मौजूदा के 1.4 गीगावाट से बढ़ाकर छह गीगावाट करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि आईपीओ के माध्यम से जुटाई गई राशि का उपयोग स्वच्छ ऊर्जा विस्तार योजनाओं में किया जाएगा उन्होंने कहा कि कंपनी इस उद्देश्य के लिए विदेशी कंपनियों और बैंकों से आसान ऋण की व्यवस्था करने की भी योजना बना रही है।

उन्होंने कहा, “आज की तारीख में… एनएलसीआईएल की मौजूदा संपत्तियां उस कंपनी (एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड) को हस्तांतरित की जानी हैं। उस संपत्ति के हस्तांतरण के लिए भारत सरकार से कुछ छूट की आवश्यकता है। इसलिए यह प्रक्रिया जारी है। इसलिए, हमें उम्मीद है कि अक्टूबर तक सरकार से मंजूरी मिल जाएगी। अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी सूचीबद्ध (आईपीओ) हो जाएगी।” उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी ने नई हरित ऊर्जा परिसंपत्तियों के लिए एक अन्य अनुषंगी कंपनी एनएलसी इंडिया ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का गठन किया है।

मोटुपल्ली ने कहा कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पारंपरिक तापीय और नवीकरणीय बिजली उत्पादन के बीच उचित संतुलन की आवश्यकता होगी। यही वजह है कि कार्बन निरपेक्ष कंपनी एनसीएल इंडिया लिमिटेड तापीय और नवीकरणीय ऊर्जा दोनों क्षेत्रों में क्षमता बढ़ा रही है। एनएलसी इंडिया छह गीगावाट की कंपनी है जिसमें 1.4 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता और 4.6 गीगावाट तापीय ऊर्जा क्षमता शामिल है। एक गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता जोड़ने वाली देश की पहली कंपनी एनएलसी इंडिया ने 2030 तक अपनी बिजली क्षमता को बढ़ाकर 17 गीगावाट करने की योजना बनाई है।

Editor

Recent Posts

भारत ने सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ- सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप में कल वर्तमान चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को…

3 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में रामनवमी का पर्व आज श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश में राम नवमी का पर्व आज श्रद्धा भाव से मनाया जा रहा है।…

3 घंटे ago

OECD ने चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP विकास दर 7.6 प्रतिशत और 2026-27 में 6.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन- ओ.ई.सी.डी. ने भारत की सकल घरेलू उत्पाद- जीडीपी वृद्धि दर…

4 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की

केरलम् में विधानसभा चुनावों के लिए अंतिम मतदाता सूची कल रात प्रकाशित की गई। अंतिम…

4 घंटे ago

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

21 घंटे ago