बिज़नेस

NTPC ग्रीन एनर्जी ने IPO से 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए दस्तावेज जमा कराए

एनटीपीसी की नवीकरणीय ऊर्जा इकाई एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बुधवार को पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, शुरुआती शेयर-बिक्री पूरी तरह से इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम है और इसमें कोई बिक्री-पेशकश (ओएफएस) नहीं है। नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी ने कहा कि निर्गम से प्राप्त 7,500 करोड़ रुपये का उपयोग उसकी अनुषंगी कंपनी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनआरईएल) के बकाया कर्ज के आंशिक या पूर्ण भुगतान के लिए किया जाएगा, जबकि एक भाग का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

इस साल अबतक लगभग 60 बड़ी कंपनियां आईपीओ ला चुकी हैं। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी एक ‘महारत्न’ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। इसके पास छह से अधिक राज्यों में फैली सौर और पवन ऊर्जा परिसंपत्तियां शामिल हैं। अगस्त, 2024 तक कंपनी की परिचालन क्षमता में छह राज्यों में सौर परियोजनाओं से 3,071 मेगावाट और पवन परियोजनाओं से 100 मेगावाट शामिल थी।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

4 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

4 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

5 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…

5 घंटे ago