ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने कल भुवनेश्वर में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता ‘फेडरेशन कप 2024’ में स्वर्ण पदक जीता। 26 वर्षीय नीरज चोपड़ा को प्रतियोगिता के आरंभिक दौर में संघर्ष करना पड़ा क्योंकि तीन राउंड के बाद वे दूसरे स्थान पर थे। लेकिन चौथे राउंड में उन्होंने 82.27 मीटर दूरी पर भाला फेंका और प्रतियोगिता में बढ़त बना ली।
नीरज चोपड़ा ने 2021 में देश में आयोजित इसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और 87.80 मीटर दूर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक जीता था। तत्पश्चात उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता और 2022 में डायमंड लीग चैंपियन का खिताब हासिल किया। नीरज 2023 में विश्व चैंपियन बने और चीन में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…
यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…