भारत

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अयोध्‍या के श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर में आज प्रथम तल पर राजा राम की प्राण प्रतिष्‍ठा की जाएगी

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर अयोध्‍या के श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर में आज प्रथम तल पर राजा राम और अन्‍य देवीदेवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्‍ठा की जाएगी।

अयोध्‍या में श्री राम जन्‍मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्‍ठा के साथ-साथ छह अन्‍य मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्‍ठा का अनुष्‍ठान आज अभिजीत मुहूर्त में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बतौर मुख्‍य अतिथि शामिल होंगे।

श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्‍ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया है कि प्राण प्रतिष्‍ठा का अनुष्‍ठान काशी के विद्वान पंडित जयप्रकाश के नेतृत्‍व में 101 वैदिक आचार्य करवा रहे हैं। उन्‍होंने लोगों से अपील की है कि प्राण प्रतिष्‍ठा सार्वजनिक आयोजन नहीं है। इसलिए इसमें शामिल होने के लिए लोग अयोध्‍या न आये। हालांकि रामलला के दर्शन करने वाले लोग सामान्‍य रूप से दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा का दूसरा कार्यक्रम है। इससे पहले पिछले वर्ष जनवरी में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा का पहला कार्यक्रम हुआ था। प्राण प्रतिष्‍ठा के आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने अयोध्‍या आने वालों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पर्याप्‍त इंतेजाम किये हैं।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

4 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

4 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

5 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…

5 घंटे ago