अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में स्वीकार किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्‍मीर विदेशी क्षेत्र है

पाकिस्तान सरकार ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में यह स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्‍मीर विदेशी क्षेत्र है। पाकिस्तान के अपर महान्यायवादी ने अदालत को बताया कि कश्‍मीरी शायर और पत्रकार अहमद फरहद शाह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्‍मीर में पुलिस हिरासत में हैं और उन्हें इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश नहीं किया जा सकता क्योंकि पाकिस्तान के कब्जे वाला क्षेत्र विदेशी भूमि है जो पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

अदालत में शाह की पत्नी की याचिका पर सुनवाई हो रही थी। फरहद शाह का पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने रावलपिंडी में उनके आवास से अपहरण कर लिया था। फरहद शाह पिछले दो हफ्तों से लापता हैं और हाल ही में पता चला है कि पुलिस ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्‍मीर में उनके खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं।

इस्‍लामाबाद हाईकोर्ट ने पूछा कि यदि पाकिस्‍तान के कब्जे वाला कश्‍मीर विदेशी क्षेत्र है और पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है तो पाकिस्‍तानी सेना और पाकिस्तानी रेंजर्स वहां किस तरह पहुंचे। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के न्यायाधीश मोहसिन अख्‍तर कयानी ने लोगों का जबरन अपहरण करने के लिए पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसियों की आलोचना की।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

5 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

7 घंटे ago