भारत

पाकिस्तान की सीमा पार आतंकवाद की नीति कभी सफल नहीं होगी और इसके परिणाम निश्चित रूप से मिलेंगे: डॉ जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने कहा है कि पाकिस्तान की सीमा पार आतंकवाद की नीति कभी सफल नहीं होगी। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जिन मुद्दों का समाधान किया जाना है उनमें भारतीय क्षेत्र को पाकिस्तान के अवैध कब्जे से मुक्त कराना और आतंकवाद के प्रति लंबे समय से चले आ रहे पाकिस्तान के लगाव को छोड़ना शामिल है।

विदेश मंत्री ने पड़ोसी देश की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान की नीतियां अन्य देशों विशेषकर पड़ोसी देशों को प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सकल घरेलू उत्पाद- जी.डी.पी. को कट्टरपंथ और उसके निर्यात को आतंकवाद के रूप में मापा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अब अपने कर्मों का ही सामना कर रहा है। डॉ जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान को बेनकाब किया जाना चाहिए और उसका मुकाबला किया जाना चाहिए।

विदेश मंत्री ने कहा कि बड़े पैमाने पर हो रही हिंसा को लेकर दुनिया भाग्य के भरोसे नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि चाहे यूक्रेन युद्ध हो या गज़ा संघर्ष, अंतरराष्ट्रीय समुदाय तत्काल समाधान चाहता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आतंकवाद हर उस चीज का विरोधी है जिसके लिए दुनिया खड़ी है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादियों पर प्रतिबंध को राजनीतिक कारणों से बाधित नहीं किया जाना चाहिए।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने JD(U) के हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के लिए नामित किया

राष्ट्रपति ने पूर्व CJI रंजन गोगोई के अपनी सीट से सेवानिवृत्त होने के बाद खाली…

3 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दी

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ सीधी बातचीत को मंजूरी दे दी…

4 घंटे ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता व्‍यक्‍त की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष विराम की प्रभावशीलता पर चिंता…

5 घंटे ago

IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से…

5 घंटे ago

राष्‍ट्रपति की मंजूरी के साथ सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) अधिनियम अधिसूचित किया

सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल -सामान्य प्रशासन अधिनियम, 2026 अधिसूचित कर दिया है। राष्ट्रपति…

5 घंटे ago