‘पंचायत’ सीजन 3 ऊटपटांग घटनाओं से भरा है: अभिनेता चंदन रॉय

अभिनेता चंदन रॉय का कहना है कि ”पंचायत” का तीसरा सीजन बड़ी ही ऊटपटांग और हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाली घटनाओं से भरा है। चंदन इस अत्यंत लोकप्रिय ग्रामीण कॉमेडी सीरीज में एक मिलनसार कार्यालय सहायक के रूप में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, रॉय और संविका शो में अपनी भूमिकाएं दोहरा रहे हैं। इस शो के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा हैं और चंदन कुमार ने इसे लिखा है। 28 मई को इसके तीसरे सीजन का प्रिमीयर प्राइम वीडियो पर होगा। ”पंचायत” की कहानी अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बेरोजगार इंजीनियरिंग स्नातक है। अभिषेक को उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव के पंचायत कार्यालय में सचिव के रूप में नियुक्त किया जाता है।

Editor

Recent Posts

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

2 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

2 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

20 घंटे ago