खेल

पैरालंपिक खेलों का कल फ्रांस की राजधानी पेरिस में शानदार आगाज हुआ

पैरालंपिक खेलों का कल फ्रांस की राजधानी पेरिस में शानदार आगाज हुआ। फ्रांस के राष्‍ट्रपति इम्‍मानुएल मैक्रों ने पेरिस में एक रंगारंग समारोह के दौरान खेलों की शुरूआत की घोषणा की। एक सौ 67 देशों का प्रतिनिधित्‍व करने वाले कुल चार हजार चार सौ पैरालिंपिक खिलाडियों ने चैंप्‍स एलिसीज से प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड तक मार्च किया। भारतीय दल का नेतृत्‍व तोक्‍यो 2020 के स्‍वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाडी सुमित अंतिल और विश्‍व रिकॉर्ड धारक टेबिल टेनिस खिलाडी भाग्‍यश्री जाधव ने किया। खेलों के इस संस्‍करण में कुल 84 भारतीय पैरा-एथलीट प्रतिस्‍पर्धा करेंगे। पैरालिंपिक खेलों के इतिहास में भारत के खिलाडियों का यह अबतक का सबसे बडा दल है। भारत कुल 22 खेलों में से 12 खेलों में स्‍पर्धा करेगा।

कृष्‍णा नागर बैडमिंटन में पुरूषों के सिंगल्‍स खिताब के लिए खेलेंगे। जबकि अवनि लेखरा और मनीष नरवाल निशानेबाजी में निशाना साधेंगे। आज से भारतीय खिलाडी तीरंदाजी, साइक्लिंग, ताइक्‍वांडो, तैराकी और टेबिल टेनिस में प्रतिस्‍पर्धा करेंगे। एथलेटिक्‍स स्‍पर्धा की शुरूआत कल से होगी। इसमें 38 भारतीय एथलीट भागीदारी करेंगे। लोगों की नजरें भाला फेंक खिलाडी सुमित अंतिल और टेबिल टेनिस खिलाडी भाविना पटेल पर होंगी। पेरिस पैरालिंपिक्‍स समापन समारोह के साथ 9 सितंबर को संपन्‍न होगा।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने AIIMS राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान, राजकोट के प्रथम दीक्षांत समारोह को…

6 घंटे ago

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

8 घंटे ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

9 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

9 घंटे ago