संसद ने वित्त विधेयक, विनियोग विधेयक और जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक पारित कर दिया है। राज्यसभा ने चर्चा के बाद इन विधेयकों को लोकसभा को लौटा दिया। लोकसभा इन विधेयकों को पहले ही पारित कर चुकी है। इसके साथ ही संसद ने बजट की कार्रवाई पूरी कर ली है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने राज्यसभा में कल वित्त, विनियोग और जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सरकार कोविड के बाद से लगातार पूंजीगत व्यय पर ध्यान देकर अधिक से अधिक राशि खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रभावी पूंजीगत व्यय 15.02 लाख करोड़ रुपये है।
वित्त मंत्री ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कृषि और उसके संबद्ध क्षेत्र के लिए बजटीय आवंटन में कटौती नहीं की गई है बल्कि अधिक राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं, उन्होंने यह भी कहा कि इस साल के बजट में महिला एवं बाल विकास के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित की गई है। रेल बजट पर उन्होंने कहा कि रेल बजट को मुख्य बजट में शामिल करने के बाद से, आवंटन में कमी नहीं आई है, बल्कि वास्तव में इसमें वृद्धि हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…