प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में आज जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह जापान की आठवीं यात्रा है। और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ उनकी यह पहली शिखर बैठक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का होटल पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों ने उत्साह और गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री के सम्मान में कथक और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियाँ दी गईं। 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक व्यावसायिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जेईटीआरओ) के कार्यकारी उपाध्यक्ष काजुया नाकाजो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा सही समय पर हो रही है क्योंकि उनके सर्वे के अनुसार, भारत में काम कर रहीं 80 प्रतिशत से अधिक जापानी कंपनियाँ अगले एक से दो वर्षों में भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रही हैं।
जापान प्रस्थान से पहले अपने वक्तव्य में, प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि जापान और चीन की यात्राएँ भारत के राष्ट्रीय हितों तथा प्राथमिकताओं को आगे लेकर जाएंगे।
जापान यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी चीन जाएंगे। वे वहां राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…
सरकार के आत्मनिर्भर भारत विज़न और जानवरों के पोषण के लिए टिकाऊ और एंटीबायोटिक-फ़्री सॉल्यूशन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी, 2026 को असम का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:30…