भारत

प्रधानमंत्री मोदी अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता देने के समारोह में शामिल हुए

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान भवन में अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस और पाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता देने के समारोह में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इस वर्ष अभिधम्म दिवस के आयोजन के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी जुड़ी है। भगवान बुद्ध के अभिधम्म, उनकी वाणी, उनकी शिक्षाएं जिस पाली भाषा में विरासत के तौर पर विश्व को मिली है, इसी महीने भारत सरकार ने उस पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है। पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का ये दर्जा, पाली भाषा का ये सम्मान भगवान बुद्ध की महान विरासत का सम्मान है। अभिधम्म धम्म के निहित है, धम्म के मुलभाव को समझने के लिए पाली भाषा का ज्ञान आवश्यक है। धम्म यानी बुद्ध के संदेश, बुद्ध के सिद्धांत और मानव के अस्तित्व से जुड़े सवालों का समाधान। धम्म यानी मानवमात्र के लिए शांति का मार्ग, धम्म यानी बुद्ध की सर्वकालिक शिक्षाएं, धम्म यानी समूची मानवता के कल्याण का अटल आश्वासन।

प्रधानमंत्री ने कहा, तीन दिन बाद 20 अक्टूबर को मैं वाराणसी जा रहा हूं। जहां सारनाथ में हुए अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। हम नए निर्माण के साथ-साथ अपने अतीत को भी सुरक्षित कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में हम 600 से ज्यादा प्राचीन धरोहरों, कलाकृतियों और अवशेषों को दुनिया के अलग-अलग देशों से वापस भारत लाए हैं। इनमें से कई अवशेष बौद्ध धर्म संबंधित हैं। यानी बुद्ध की विरासत के पुनर्जागरण में भारत अपनी संस्कृति और सभ्यता को नए सिरे से प्रस्तुत कर रहा है। भारत की बुद्ध में आस्था केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता की सेवा का मार्ग है।

प्रधानमंत्री ने कहा, अभिधम्म दिवस हमें याद दिलाता है कि करुणा और सद्भावना से ही हम दुनिया को और बेहतर बना सकते हैं। इससे पहले 2021 में कुशीनगर में ऐसा ही आयोजन हुआ था, ये मेरा सौभाग्य है कि वहां उस आयोजन में भी मैं शामिल हुआ था। ये मेरा सौभाग्य है कि भगवान बुद्ध के साथ जुड़ाव की जो यात्रा मेरे जन्म के साथ शुरू हुई है, वो अनवरत जारी है। मेरा जन्म गुजरात के उस वड़नगर में हुआ, जो एक समय बौद्ध धर्म का महान केंद्र हुआ करता था। पिछले 10 वर्षों में भारत के ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थानों से लेकर दुनिया के अलग अलग देशों तक, नेपाल में भगवान बुद्ध की जन्मस्थली के दर्शन, मंगोलिया में उनकी प्रतिमा के अनावरण से लेकर श्रीलंका में वेसाक समारोह तक मुझे कितने ही पवित्र आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिला है।

Editor

Recent Posts

उच्चतम न्यायालय ने नागरिकता अधिनियम की धारा 6ए की वैधता बरकरार रखी

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को 4:1 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए असम में अवैध…

1 घंटा ago

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 17 अक्टूबर 2024

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्‍मेलन में विदेश मंत्री एस. जयशंकर का संबोधन आज अधिकतर अखबारों…

4 घंटे ago

वाल्‍मीकि जयंती आज देशभर में मनाई जा रही है

वाल्‍मीकि जयंती आज देशभर में मनाई जा रही है। इसे रामायण के रचयिता महर्षि वाल्‍मीकि…

4 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद ऑल्द ग़जुआनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की; दोनों देशों के बीच चार समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद ऑल्द ग़जुआनी के साथ कल द्विपक्षीय बैठक…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी आज चंडीगढ़ में NDA के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चंडीगढ़ में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्‍यमंत्रियों के सम्मेलन…

4 घंटे ago

CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने औपचारिक रूप से न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तावित किया

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने औपचारिक रूप से न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को अपने…

4 घंटे ago