अंतर्राष्ट्रीय

पीएम मोदी बने ‘एक्स’ पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता, मस्क ने दी बधाई

एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर होने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री इस समय ‘एक्स’ पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति हैं। एक्स कॉर्प के मालिक मस्क ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्ववर्ती ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बनने पर बधाई!”

प्रधानमंत्री मोदी के ‘एक्स’ पर अब करीब 10 करोड़ एक लाख फॉलोअर हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस बड़ी उपलब्धि को प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर खुशी जाहिर कि और कहा, ‘‘एक्स पर दस करोड़! इस जीवंत माध्यम पर आकर और चर्चा, बहस, अंतर्दृष्टि, लोगों के आशीर्वाद, रचनात्मक आलोचना और बहुत कुछ का आनंद लेते हुए खुश हूं।’’ उन्होने आगे लिखा, ‘‘भविष्य में भी इसी प्रकार से लोगों से जुड़े रहने को उत्सुक हूं।’’

बड़ी संख्या में फॉलो किए जाने वाले अन्य शासनाध्यक्षों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (3.81 करोड़) और तुर्की के रजब तैयब एर्दोआन (2.15 करोड़ ) शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी क्रमश: लगभग 2.5 करोड़ सब्सक्राइबर और 9.1 करोड़ से अधिक फॉलोअर के साथ प्रभावशाली उपस्थिति रखते हैं।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

1 घंटा ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

3 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

3 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

3 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

3 घंटे ago