भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग के सफल प्रदर्शन के लिए इसरो को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग के सफल प्रदर्शन के लिए इसरो और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह आने वाले वर्षों में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग के सफल प्रदर्शन के लिए @isro के हमारे वैज्ञानिकों और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को बधाई। यह आने वाले वर्षों में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।”

इसरो ने आज स्‍पेडेक्‍स मिशन के तहत चेजर और टार्गेट नामक दो उपग्रहों की डॉकिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्‍न करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इसरो द्वारा स्‍वदेश में विकसित भारतीय डॉकिंग प्रणाली की सफलता के बाद भारत अमरीका, रूस और चीन के बाद इस प्रौद्योगिकी का उपयोग करने वाला चौथा देश बन गया है। डॉकिंग प्रौद्योगिकी अंतरिक्ष स्‍टेशन बनाने और मानवयुक्‍त मिशनों में महत्‍वपूर्ण है। यह प्रौद्योगिकी सूक्ष्‍म गुरूत्‍वाकर्षण में भारी अवसंरचना निर्माण और कक्षा में फिर से ईंधन भरने की प्रक्रिया सहित महत्‍वपूर्ण सुविधाएं प्रदान करती है।

Editor

Recent Posts

नाबार्ड द्वारा विकसित आरएसवीसी-अमृत प्लेटफॉर्म का शुभारंभ

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने 15 अगस्त 2025 को,…

13 घंटे ago

भारत सरकार का दूरसंचार विभाग 17 से 21 अगस्त तक पुणे में ब्रिक्स आईसीटी ट्रैक का आयोजन करेगा

भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के अंतर्गत, दूरसंचार विभाग पुणे में 17 से 21…

15 घंटे ago

अहीसा डिजिटल इनोवेशन्स ने स्वदेशी VEGA माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग करके निर्मित ब्रॉडबैंड चिप ‘वि‍हान’ के साथ सिलिकॉन चिप निर्माण में प्रथम चरण की सफलता हासिल की

सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन, सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में एक महत्वपूर्ण वैल्यू ड्राइवर है। यह कुल वैल्यू…

15 घंटे ago

इंडोनेशिया के पूर्वी तट पर आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में बीस लोगों की मौत

इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र के पास आज सवेरे आए 7 दशमलव 7 तीव्रता के भूकंप…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एक वर्ष में 1 करोड़ युवाओं को एआई कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के…

16 घंटे ago