भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज स्टार्टअप इंडिया के नौ वर्ष पूरे होने पर इसकी सफलता को रेखांकित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्टार्टअप इंडिया के नौ वर्ष पूरे होने पर इसकी सफलता को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में इस परिवर्तनकारी योजना ने अनगिनत युवाओं को सशक्त बनाया है और उनके अभिनव विचारों को सफल स्टार्टअप में बदल दिया है।

प्रधानमंत्री ने दोहराया-“जहां तक ​​सरकार का सवाल है, हमने स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।”। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि स्टार्टअप इंडिया की सफलता दर्शाती है कि आज का भारत गतिशील, विश्वास से भरा और भविष्य के लिए तैयार है। श्री मोदी ने कहा, “मैं स्टार्टअप जगत के हर युवा को बधाई देता हूं और अधिक से अधिक युवाओं को इसे अपनाने का आग्रह करता हूं। मैं आश्वस्‍त कराता हूं कि आप निराश नहीं होंगे!”

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि-“आज, हम #9YearsOfStartupIndia मना रहे हैं, जो एक अहम पहल है जिसने नवाचार, उद्यमशीलता और विकास को पुनर्परिभाषित किया है। यह कार्यक्रम है मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि यह युवा सशक्तिकरण का शक्तिशाली उपाय बनकर उभरा है। पिछले नौ वर्षों में इस परिवर्तनकारी योजना ने अनगिनत युवाओं को सशक्त बनाया है और उनके अभिनव विचारों को सफल स्टार्टअप में बदल दिया है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि “जहां तक ​​सरकार का सवाल है, हमने स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हमारी नीतियों ने कारोबारी सुगमता, संसाधनों की बेहतर पहुंच और सबसे महत्वपूर्ण कि हर अवसर पर स्‍टार्टअप उद्यमियों की सहायता पर ध्यान केंद्रित किया है। हम सक्रियता से नवाचार और उद्भवन केंद्रों को बढ़ावा दे रहे हैं ताकि हमारे युवा कार्य में जोखिम उठाने वाले बनें। मैं व्यक्तिगत तौर पर उभरते स्टार्टअप के साथ नियमित रूप से बातचीत करता रहा हूं।”

“स्टार्टअपइंडिया की यह सफलता दर्शाती है कि आज का भारत गतिशील, विश्वास से भरा और भविष्य के लिए तैयार है। इसकी यात्रा के इस पड़ाव पर हम उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि करते हैं जो हर स्‍वप्‍न को पंख देकर आत्मनिर्भर भारत में योगदान दे रहा है। मैं स्टार्टअप की दुनिया के हर युवा को बधाई देता हूं और अधिक से अधिक युवाओं से इसे आगे बढ़ाने का आह्वान करता हूं। मैं आश्‍वस्‍त कराता हूं कि आप निराश नहीं होंगे!”

Editor

Recent Posts

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

2 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

2 घंटे ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

2 घंटे ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

2 घंटे ago

वेस्टइंडीज़ को तीसरे टी-20 मुकाबले में 14 रन से हराकर भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे

क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…

2 घंटे ago

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

17 घंटे ago