प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने और आरएसपी के वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह के साथ टेलीफोन पर आत्मीय बातचीत हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों नेताओं को उनकी चुनावी जीत और नेपाल के चुनावों में आरएसपी की शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने आगामी नई सरकार के लिए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं और पारस्परिक समृद्धि, प्रगति तथा दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए साथ मिलकर कार्य करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी।
भारत-नेपाल संबंधों के भविष्य के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि साझा प्रयासों से आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच साझेदारी नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगी।
प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा; “राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने और आरएसपी के वरिष्ठ नेता बालेंद्र शाह से टेलीफ़ोन पर आत्मीय बातचीत हुई।
दोनों नेताओं को उनकी चुनावी जीत और नेपाल के चुनावों में आरएसपी की शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उनकी आगामी नई सरकार के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और पारस्परिक समृद्धि, प्रगति तथा दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए साथ मिलकर कार्य करने की भारत की प्रतिबद्धता के बारे में बताया।
मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे साझा प्रयासों से आने वाले वर्षों में भारत और नेपाल के संबंध नई ऊँचाइयों तक पहुँचेंगे।
तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…
आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में रबी 2025-26…
सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…