प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को आम चुनाव में बड़ी जीत मिलने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आशा व्यक्त की कि भारत और ब्रिटेन आर्थिक विकास और खुशहाली देने के लिए सभी क्षेत्रों में साझेदारी को और अधिक मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को भी उनके सराहनीय नेतृत्व और भारत-ब्रिटेन संबंधों की मजबूती में योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
कीर स्टार्मर की जीत के साथ ही ब्रिटेन में टोरी दल का 14 वर्ष का शासन समाप्त हो गया है। आम चुनाव में लेबर पार्टी ने 412 सीटें जीतीं। कंजर्वेटिव पार्टी को केवल एक सौ 21 सीट मिली।
इस बीच कीर ने अपने मंत्रिमंडल का गठन भी कर दिया है। एंजेला रेनर को उप-प्रधानमंत्री और राचेल रीव्स को देश की पहली महिला वित्तमंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल के 25 मंत्रियों में रिकॉर्ड 11 महिलाएं हैं।
कीर स्टार्मर ने भारतीय मूल की सांसद लिसा नंदी को संस्कृति, मीडिया और खेल मामलों का विदेश मंत्री नियुक्त किया है। 44 वर्षीया लिसा ने उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड की वाइगन सीट पर बडी जीत दर्ज़ की थी। वे वर्ष 2020 में लेबर पार्टी में शीर्ष नेतृत्व के लिए तीन प्रमुख दावेदारों में भी शामिल थीं। लिसा नंदी कोलकाता के जाने-माने शिक्षाविद दीपक नंदी की सुपुत्री हैं। ब्रिटेन में हाल के चुनाव में निचले सदन–हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए भारतीय मूल के 29 सांसद निर्वाचित हुए हैं।
बांग्लादेश में मतगणना जारी है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी 13वें राष्ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…
भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…
केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पंचायती राज…
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…