प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. देबेन्द्र प्रधान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सांसद और मंत्री के रूप में डॉ. देबेन्द्र प्रधान जी का योगदान गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर देने के लिए उल्लेखनीय है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा; “डॉ. देबेन्द्र प्रधान जी ने एक मेहनती और विनम्र नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने ओडिशा में भाजपा को मजबूत करने के लिए काफी प्रयास किए। सांसद और मंत्री के रूप में उनका योगदान गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर देने के लिए भी उल्लेखनीय है। उनके निधन से दुखी हूं। मैं उनके अंतिम दर्शन करने गया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज असम के एक दिन के दौरे के दौरान पांच हजार चार…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रह्मपुत्र नदी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने कल असम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने कल रेल मंत्रालय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तेलंगाना…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कल…