बिज़नेस

प्रधानमंत्री मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में भारत की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में भारत की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात विश्व स्तर पर शीर्ष 3 में पहुंच गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसका श्रेय नवोन्मेषी युवा शक्ति को दिया। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत आने वाले समय में इस गति को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात अब शीर्ष 3 में शामिल हो गया है। उन्होंने बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार का एक समाचार लेख भी साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि भारत से एप्पल आईफोन के निर्यात में उछाल के कारण, इलेक्ट्रॉनिक्स ने रत्न और आभूषण को पीछे छोड़ते हुए 2024-25 (वित्त वर्ष 25) की अप्रैल-जून तिमाही (क्यू 1) के अंत तक भारत के शीर्ष 10 निर्यातों में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

केंद्रीय मंत्री के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा; “यह वास्तव में बहुत खुशी की बात है। इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत की ताकत को हमारी नवोन्मेषी युवा शक्ति ने गति दी है। यह सुधारों और @makeinindia को बढ़ावा देने पर हमारे विशेष जोर का भी प्रमाण है।

भारत आने वाले समय में इस गति को बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

7 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

8 घंटे ago