भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रिक्स वर्सेल्स म्यूजियम, 2024 के लिए विश्व चयन में स्मृतिवन को शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रिक्स वर्सेल्स म्यूजियम, 2024 के लिए विश्व चयन में कच्छ स्थित स्मृतिवन को शामिल किए जाने की सराहना की। कच्छ स्थित स्मृतिवन 2001 में कच्छ में आए विनाशकारी भूकंप में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में बनाया गया था।

प्रिक्स वर्सेल्स म्यूजियम के एक पोस्ट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “कच्छ स्थित स्मृतिवन उन लोगों के प्रति एक श्रद्धांजलि है, जिन्हें हमने 2001 के दुखद भूकंप में खो दिया था। यह मानवीय सहनशीलता और साहस की भी याद दिलाता है। मुझे खुशी है कि इस संग्रहालय को प्रिक्स वर्सेल्स म्यूजियम, 2024 के लिए विश्व चयन में जगह मिली है।”

Editor

Recent Posts

NHAI ने NH-48 पर जयपुर बाईपास जंक्शन के पास अंडरपास और फ्लाईओवर के निर्माण के लिए अनुबंध पत्र (एलओए) जारी किया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राजस्थान में दिल्ली-जयपुर-अजमेर एक्सप्रेसवे (एनएच-48) पर जयपुर बाईपास जंक्शन…

2 मिनट ago

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

7 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

7 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

7 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

7 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

7 घंटे ago