भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने देश में निर्वाचित सरकार का सबसे अधिक समय तक नेतृत्व करने वाले शासनाध्यक्ष बनकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में किसी निर्वाचित सरकार का सबसे अधिक समय तक नेतृत्व करने वाले शासनाध्यक्ष बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर संयुक्त रूप से 8 हजार 931 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नाम कई अन्य रिकार्ड भी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के नाम सबसे अधिक समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहने और प्रधानमंत्री बनने से पहले सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री होने का रिकार्ड शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म स्वतंत्रता के बाद हुआ है और जिन्होंने लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। वे 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और 13 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहने के बाद 2014 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं।

यूट्यूब चैनल पर प्रधानमंत्री मोदी के तीन करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं और वे सबसे अधिक फॉलोअर वाली राजनीतिक हस्तियों में शामिल हैं। इस वर्ष फरवरी में सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो गई है जो दुनिया के किसी भी सेवारत राजनेता से कहीं अधिक है। समाचार कक्ष से निखिल कुमार।

Editor

Recent Posts

कुनो राष्ट्रीय उद्यान में भारतीय मूल की मादा चीता ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद बिन अब्दुल्ला अल कासबी के साथ वर्चुअल कॉल पर बातचीत की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…

9 घंटे ago

दिल्ली में पंजीकृत तीस लाख रुपये तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 2030 तक पथकर और पंजीकरण शुल्‍क नहीं देना होगा

दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

14 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

14 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

16 घंटे ago