प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के मौके पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री ने तीसरे कार्यकाल के लिए पदभार संभालने पर हार्दिक शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की को धन्यवाद दिया।
दोनों नेताओं की सार्थक बैठक हुई जिसमें उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति और स्विट्जरलैंड द्वारा आयोजित होने वाले आगामी शांति शिखर सम्मेलन पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत बातचीत और कूटनीति के माध्यम से संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान को प्रोत्साहित करना जारी रखेगा और दोहराया कि भारत शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने हेतु अपने साधनों के भीतर सब कुछ करना जारी रखेगा।
दोनों नेता परस्पर संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।
वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…
आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सप्ताह न्यूयॉर्क में अमरीका की अग्रणी…