भारत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने नई सरकार के गठन के शुरूआती 100 दिन के स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के बारे में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज यहां केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नई सरकार के गठन के शुरूआती 100 दिन के स्वास्थ्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के बारे में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उनके साथ केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और जाधव प्रतापराव गणपतराव भी शामिल हुए।

मंत्रालय के कामकाज का जायजा लेते हुए माननीय मंत्री ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वास्थ्य प्रणालियों की गुणवत्ता पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने एबी पीएमजेएवाई के तहत निश्चित स्वास्थ्य कवरेज के विस्तार और टीकाकरण और स्वास्थ्य आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रबंधन जैसे कार्यक्रमों में प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर जोर दिया। माननीय मंत्री ने गैर-संचारी रोगों की बढ़ती घटनाओं और स्वस्थ आहार और जीवन शैली के बारे में जागरूकता के महत्व के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने तंबाकू नियंत्रण के लिए युवाओं के लिए लक्षित अभियानों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने गैर-संचारी रोगों और तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में वैज्ञानिक और सरल भाषा में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि आम आदमी इसे समझ सके।

बैठक में एफएसएसएआई के सीईओ जी कमला वर्धन राव, एनएचए की सीईओ दीप्ति गौड़ मुखर्जी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

3 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

3 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

3 घंटे ago