महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार पर अखबारों की नजर है। पंजाब केसरी ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक रैली में वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण पर हेडलाइन बनाई है- कश्मीर पर अलग संविधान बनाने के फिराक में कांग्रेस, पीएम ने कहा- कांग्रेस को विकास नहीं बँटवारे पर भरोसा। दैनिक जागरण ने मुंबई में पीएम के भाषण के हवाले से लिखा है- आतंक के आकाओं को पता है, मोदी पाताल में भी नहीं छोडेगा। कहा- मुंबई में अब डर-डरकर नहीं रहना पड़ता।
नवभारत टाइम्स ने उत्तर प्रदेश में सरकार और छात्रों के बीच टकराव पर विस्तार से खबर दी है। पत्र लिखता है- मांग मानी, पीसीएस-प्री एक ही दिन में, आरओ-एआरओ एग्जाम टला। छात्र बोले आंदोलन जारी रहेगा।
अब घर बैठे नहीं कर पाएंगे एमफिल और पीएचडी। यूजीसी ने 18 कोर्सेस में ओपन डिस्टेंस को किया बैन। राष्ट्रीय सहारा में है।
पंजाब केसरी ने कनाडा में खालिस्तानियों के बढ़ते मनोबल से जुड़ी खबर दी है। लिखा है- खालिस्तानी बोले कनाडा हमारा, गोरे जाएं इंग्लैंड।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने हितधारकों से मिले सुझावों के आधार पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवम्बर, 2026 को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।…
सर्वोच्च न्यायालय ने आज तमिलनाडु सरकार द्वारा दायर दो आवेदनों को खारिज कर दिया, जिनमें…
अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान (एबीवीआईएमएस) और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल का 12वां दीक्षांत…
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह रविवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आएंगे। इस…
बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता ने जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया…