प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता गठबंधन (आईसीए) के वैश्विक सहकारी सम्मेलन का उद्घाटन किया। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता गठबंध (आईसीए) वैश्विक सहकारी सम्मेलन और महासभा का आयोजन भारत में किया जा रहा है।
भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे और फिजी के उप-प्रधानमंत्री मनोआ कामिकामिका भी इस सम्मेलन में भागीदारी कर रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी आईसीए और भारत सरकार तथा भारतीय सहकारिता अमूल तथा कृभको के सहयोग से भारतीय किसान उर्वरक सहकारिता लिमिटेड कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय सहकारी गठबंधन की स्थापना 1895 में की गई थी। यह विश्वभर में 30 लाख सहकारी उद्यमों का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें एक बिलियन से अधिक सहकारी सदस्य हैं।
भारत मंडपम के छह दिवसीय सम्मेलन में कार्यक्रमों और चर्चाओं की एक श्रृखंला में विश्वभर की सहकारी समितियां एक मंच पर एकत्र होंगी। इस कार्यक्रम में लगभग तीन हजार विदेशी और भारतीय प्रतिनिधियों के शामिल होने की आशा की जा रही है।
यह सम्मेलन समेकित, शान्तिपूर्ण और सभी के लिए समृद्ध भविष्य निर्मित करने में सहकारी समितियों की भूमिका तलाशेगा। इस सम्मेलन का विषय सहकारिता से सभी के लिए समृद्धि का निर्माण है।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…