प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के 3 वर्ष पूरे होने की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की एक पोस्ट और MyGov की एक थ्रेड पोस्ट को एक्स पर साझा करते हुए लिखा:
“पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान भारत के बुनियादी ढांचे में क्रांति लाने के उद्देश्य से एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में उभरा है। इसने मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाया है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में तेज़ और अधिक प्रभावी विकास हुआ है।
विभिन्न हितधारकों के निर्बाध एकीकरण से लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा मिला है, विलंब कम हुआ है और कई लोगों के लिए नए अवसर उत्पन्न हुए हैं।”
“गतिशक्ति के कारण भारत विकसित भारत के हमारे सपने को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है यह प्रगति, उद्यमशीलता और नवाचार को प्रोत्साहित करेगा।”
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी…
ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) ने भारतीय हवाई अड्डों…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन -संशोधन विधेयक 2026 को अपनी मंजूरी दे दी…
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार…
भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि में 500 मेगावाट के प्रोटोटाइप…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर ईरान…