अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पेरिस में एआई एक्शन समिट से इतर एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलार कारिस से मुलाकात की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात थी।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति कारिस ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और एस्टोनिया के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध लोकतंत्र, कानून के शासन और स्वतंत्रता एवं बहुलवाद के मूल्यों के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, आईटी और डिजिटल, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में चल रहे द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने एस्टोनियाई सरकार और कंपनियों को भारत में विकास संबंधी अवसरों का पता लगाने और डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।

दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी के संदर्भ में भारत-एस्टोनिया साझेदारी के महत्व पर भी ध्यान दिया। उन्होंने भारत-नॉर्डिक-बाल्टिक प्रारूप में मंत्रिस्तरीय आदान-प्रदान की शुरुआत का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों तथा संयुक्त राष्ट्र में सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया।

दोनों नेताओं ने भारत और एस्टोनिया के बीच बढ़ते सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। इस संबंध में, प्रधानमंत्री मोदी ने एस्टोनिया में योग की लोकप्रियता की सराहना की।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

5 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

6 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

6 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

7 घंटे ago