अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील के रियो डी जनेरियो में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। जनवरी में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति मैक्रों की भारत यात्रा और जून में इटली में जी7 शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात के बाद, इस वर्ष दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी बैठक थी।

बैठक के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ क्षितिज 2047 रोडमैप तथा अन्य द्विपक्षीय घोषणाओं में उल्लिखित द्विपक्षीय सहयोग एवं अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से संबंधित अपने साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने रक्षा, अंतरिक्ष एवं नागरिक परमाणु ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय सहयोग के मामले में हासिल की गई प्रगति की सराहना की और रणनीतिक स्वायत्तता के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करने के उद्देश्य से इसे और तेज करने की प्रतिबद्धता जताई। दोनों नेताओं ने भारत की राष्ट्रीय संग्रहालय परियोजना से संबंधित सहयोग की प्रगति की भी समीक्षा की।

दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी संबंधों को मजबूत करने की सराहना की, जिसमें डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्रों के साथ-साथ डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे से संबंधित भारत-फ्रांस साझेदारी भी शामिल है। इस संदर्भ में, प्रधानमंत्री ने फ्रांस में आगामी एआई एक्शन शिखर सम्मेलन आयोजित करने की राष्ट्रपति मैक्रों की पहल का स्वागत किया।

दोनों नेताओं ने हिन्द-प्रशांत सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित एवं उसमें सुधार करने और एक स्थिर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था बनाने में मदद करने हेतु मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

4 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

4 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

4 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

8 घंटे ago