अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्‍मेलन के दौरान जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 सितंबर 2024 को अमेरिका के विलमिंगटन, डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्‍मेलन के दौरान जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने विशेषकर मार्च 2022 में अपने पहले वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद से अपनी अनेक मुलाकातों को उत्‍साह से याद किया। प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ वर्षों में भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की दिशा में प्रगति को सक्षम बनाने के प्रति प्रधानमंत्री किशिदा के अटूट समर्पण और नेतृत्व के लिए उनका आभार प्रकट किया।

दोनों नेताओं ने इस बात का संज्ञान लिया कि भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी अपने 10वें वर्ष में है और उन्होंने इन संबंधों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों की समीक्षा की तथा रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों और बी2बी और पी2पी सहयोग सहित सहकार्यता को और गहन बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री किशिदा को विदाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता और परिपूर्णता की कामना की।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

13 मिनट ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

17 मिनट ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

20 मिनट ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

27 मिनट ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

29 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

33 मिनट ago