अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने आज डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन के मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन के मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जोसेफ बाइडेन से मुलाकात की। एक विशेष सद्भावना के रूप में, राष्ट्रपति बाइडेन ने विलमिंगटन में अपने घर पर इस बैठक की मेजबानी की।

प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका साझेदारी को गति देने में राष्ट्रपति बाइडेन के असाधारण योगदान की सराहना की। उन्होंने जून 2023 में संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा और जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए सितंबर 2023 में राष्ट्रपति बाइडेन की भारत यात्रा को गर्मजोशी से याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन यात्राओं ने भारत-अमेरिका साझेदारी को अधिक गतिशीलता और गहराई प्रदान की है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका आज एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी निभा रहे हैं, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, हितों के सामंजस्य और दोनों देशों के लोगों के बीच जीवंत पारस्परिक संबंधों द्वारा संचालित है और मानव प्रयास के सभी क्षेत्रों को कवर करता है।

दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की तथा हिन्द-प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे सहित विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने इस द्विपक्षीय रिश्ते की शक्ति एवं निरंतर सुदृढ़ता और दोनों देशों के बीच मानव प्रयास के सभी क्षेत्रों के लिए इसके महत्व के प्रति विश्वास व्यक्त किया।

Editor

Recent Posts

केन्द्र सरकार ने गोवा सरकार और कोचीन पत्तन प्राधिकरण को पेंशन लेखांकन और प्रबंधन प्रणाली-संपन्न प्लेटफ़ॉर्म-सेवा प्रदान करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 घंटे ago

भारत और मोज़ाम्बिक के बीच संयुक्त रक्षा कार्य समूह (JDWG) की पांचवीं बैठक आयोजित हुई

भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…

3 घंटे ago

सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड विक्रय और उत्पादन के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…

4 घंटे ago

NMDC ने अब तक का सबसे अधिक 53 मीट्रिक टन का ऐतिहासिक उत्पादन दर्ज किया

भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…

4 घंटे ago

रूस के संसदीय शिष्‍टमंडल ने आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की

रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…

4 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने मालदा में SIR प्रक्रिया के दौरान न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने के मामले में पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना की

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…

7 घंटे ago